News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: 33 के वी विद्युत सब स्टेशन गिदहां चक बैरिया की स्थिति बेहद खराब

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 6, 2021  |  6:06 PM

1,124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: 33 के वी विद्युत सब स्टेशन गिदहां चक बैरिया की स्थिति बेहद खराब

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विद्युत सब स्टेशन गिदहा चक बैरिया में स्थापित बिजली सब स्टेशन पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण लगभग 15 दिनों से बिजली की आंख मिचौली चल रही है। 1 से 2 दो घंटे ही मात्र लगातार बिजली मिल पा रही है। गौरतलब है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व 33 के0वी0ए0का यह बिजली सब स्टेशन क्षेत्रीय लोगों को बिजली सही तरीके से मिलने के लिए लगाया गया था लेकिन क्षेत्र के लोगों का दुर्भाग्य रहा की इस सब स्टेशन में पुराना लीकेज ट्रांसफार्मर कहीं से निकला हुआ। लगाकर बिजली कि सप्लाई राम भरोसे शुरू की गई थी। जिसमें क्षेत्रीय जनता ने इसका गंभीर ढंग से विरोध भी किया जिसमें क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप तथा खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने के आश्वासन पर लोगों ने विरोध बन्द कर दिया। एक तो खराब ट्रांसफार्मर दूजे बीते बरसात में आकाशीय बिजली के गिरने का कहर क्षेत्रीय लोगों पर भारी पड़ रहा है। अब धीरे धीरे लोगों का गुस्सा फुट रहा है लोग आक्रोशित हो रहे हैं पांच से बिजली सप्लाई की व्यवस्था चरमरा सी गई है पांच दिन से क्षेत्रीय जनता सभी सुख सुविधाओं से बंचित रह रही है ।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिदहा चक बैरिया प्रमोद पांडेय ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मशीन जल गई है विभाग भी बहुत परेशान है इसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा ।

जे0ई0 अरविंद त्रिगुणायत ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के वजह से ऐसी समस्या उत्पन्न हो गई है इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। त्रिगुणायत ने बताया कि उप जिलाधिकारी कप्तानगंज के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है रिपोर्ट भेजी जा रही है।मशीन मिलते ही बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से सही हो पाएगी ।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking