News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: विभिन्न सरकारी व निजी संस्थाओ में मनाया गया प्रधानमंत्री के 71वे जन्मदिवस

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 17, 2021  |  4:43 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: विभिन्न सरकारी व निजी संस्थाओ में मनाया गया प्रधानमंत्री के 71वे जन्मदिवस

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र में विभिन्न सरकारी व निजी संस्थाओं में प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भाजपा व उससे संबंधित संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं ने केक काटे व फल वितरण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

शुक्रवार को प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी व अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में केट काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनायी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनय गौड़,पूर्व प्रधान मनोज कन्नजिया सहित नगर पंचायत कर्मचारीगण ने भी शुभकामनाएं दी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य कप्तानगंज केन्द्र पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरण कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाई व ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में पूर्व विधायक भुलई भाई अपने निजी आवास मौजा पगार में प्रधानमंत्री के जन्मदिन की केक काट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान दीपलाल भारतीय, अनुप चौधरी विजय खेतान, सतोष मद्धेशिया,अनिल पाण्डेय, प्रदीप अग्रहरी ने फल वितरण किए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking