News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: महारानी दुर्गावती जी का मनाया गया 860 वाँ बलिदान दिवस

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 25, 2024  |  7:34 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: महारानी दुर्गावती जी का मनाया गया 860 वाँ बलिदान दिवस WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर में स्थित जे पी इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज के सभागार में गोंडवाना की आन बान शान महारानी दुर्गावती जी का 860 वाँ बलिदान दिवस मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं, विधानसभा रामकोला के लोकप्रिय विधायक विनय प्रकाश गोंड एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष खदेरू प्रसाद गोंड, रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जनपद शाखा कुशीनगर के वरिष्ठ जिला संरक्षक व जे पी इण्टर कालेज कप्तानगंज के प्रबंधक श्रीराम प्रसाद गोंड रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा महारानी दुर्गावती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि गोंडवाना की वीर साम्राज्ञी जिसने अपने पराक्रम, शौर्य और साहस का परिचय देते हुए मुगलों से संघर्ष करते हुए गोंड साम्राज्य के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी ऐसी वीरांगना महारानी दुर्गावती जी को सदैव याद किया जाएगा।
वहीं कार्यक्रम प्रदेश महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद गोंड ने कहा कि आज हम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, हमारे पूर्वजों ने भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाने के लिए हजारों कुर्बानियां दी, जिसमें महारानी दुर्गावती जी का बलिदान सदैव अमर रहेगा।

बरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतामनाथ गोंड ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाने में गोंड साम्राज्य का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसमें महाराजा संग्राम शाह, महाराजा दलपत शाह, महारानी दुर्गावती, महाराजा शंकर शाह, एवं कुंवर रघुनाथ शाह जैसे हजारों लोगों ने अपनी जान देकर भारत माता की रक्षार्थ शहीद हुए हैं।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष खदेरू प्रसाद गोंड ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता सेनानी के रूप में गोंडवाना की वीर साम्राज्ञी महारानी दुर्गावती का बलिदान स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।
जिला अध्यक्ष दिग्विजयनाथ गोंड ने महारानी दुर्गावती जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युग में इनके जैसा ना कोई वीरांगना पैदा हुई है और ना भविष्य में पैदा होंगी, इनके शौर्य, पराक्रम, साहस को शत शत नमन करते हैं।
इस दौरान जिला संरक्षरक श्रीराम प्रसाद गोंड ने कहा कि आज के युग में अपने समाज को ऐसी वीरांगनाओं की जरूरत है, तभी जाकर हमारी संस्कृति, सभ्यता और समाज सुरक्षित रह पाएगा।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश विधि सलाहकार बृज नारायण प्रसाद गोंड चंदन कुमार गोंड, गोरख प्रसाद गोंड, मनोज कुमार गोंड,रवींद्र कुमार गोंड, सुरेंद्र कुमार गोंड आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंगद कुमार गोंड , संतोष कुमार गोंड रामायण प्रसाद गोंड, सूरज गोंड, जितेंद्र कुमार गोंड,संदीप कुमार, छोटेलाल गोंड, मुकेश गोंड,आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking