News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: फर्जी अस्पताल पर चला प्रसासन का डंडा, हुआ सील

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 6, 2023  |  7:28 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: फर्जी अस्पताल पर चला प्रसासन का डंडा, हुआ सील
कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में बंदेलीगंज से आजाद चौक को जाने वाली रोड पर संचालित पल्स हॉस्पिटल को जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रितेश कुमार सिंह व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची, जहां पर डॉक्टर व कागजात न दिखा पाने पर अनियमितता को देखते हुए हास्पिटल को सील कर दिया।

प्रशासन के इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों मे हडकम्प मचा हुआ है।
मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर तहसीलदार कुंदन वर्मा व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कस्बे की बंदेली गंज चौराहे से आजाद चौक को जाने वाली सड़क पर स्थित पल्स हॉस्पिटल का जांच किया गया जिसमें अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

यहां हॉस्पिटल में एक भी मरीज भर्ती नहीं पाए गए न हीं अस्पताल रजिस्टर्ड था और ना ही कोई प्रशिक्षित चिकित्सक ने प्रशिक्षित नर्स मौजूद मिले। अस्पताल संचालक से कागजात मांगने पर उसके पास मौके पर कोई कागजात नहीं मिला । जिसको दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से सील किया गया ।

इस बाबत नायब तहसीलदार कुंदन बर्मा और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों की खैर नहीं यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, हास्पिटल मानक विहीन पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान डॉ परवेज आलम फार्मासिस्ट आत्मा सिंह हेमन्त सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking