News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: प्रधान संघ चुनाव लेकर प्रधान दो  गुट में बटे।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 30, 2021  |  6:51 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: प्रधान संघ चुनाव लेकर प्रधान दो  गुट में बटे।
कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम प्रधान  संगठन के चुनाव को लेकर दो गुट में हुए। पहले ग्राम प्रधान पडौली अध्यक्ष पद पर श्रीमती शत्ती देवी पत्नी विद्या प्रकाश सिंह निर्वाचित हुयी थी। 
जिसके कुछ महीने उपरांत असंतुष्ट ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान सोहनी के बृजनरायण सिंह उर्फ पंचम सिंह के नेतृत्व में 27 सितम्बर ब्लाक सभागार में प्रधानों की बैठक कर 42 प्रधानों के हस्ताक्षर कराते हुए प्रधान संघ का अध्यक्ष पद घोषित किये। जिसकी एक प्रति खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी को सुपुर्द किये। इसके बाद के  प्रधान संघ के अध्यक्ष  सत्ती देवी के प्रतिनिधि रूद्र प्रताप के नेतृत्व में गुरूवार को ब्लाक सभागार में एक बैठक करते हुए कहा कि हमारे पास 41 प्रधानों का बहुमत सिद्ध है। पूर्व में किए गये अविश्वास व समर्थन में किया गया हस्ताक्षर कुछ गलत है। अभी भी मेरे पास 41ग्राम प्रधानों का समर्थन प्राप्त है।
इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी  का कहना है कि 27 सितम्बर की बैठक की जानकारी मुझे थी, लेकिन 30 सितम्बर गुरूवार की बैठक की मुझे कोई जानकारी नही है। सभी प्रधानों को ब्लाक प्रमुख के समक्ष बैठक कर प्रधान संगठन का चुनाव कर लेना चाहिए।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking