News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: एएनएम प्रथम बैच के छात्राओं को लैम्प लाइटिंग समारोह में दिलाई शपथ

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 18, 2023  |  6:22 PM

917 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एएनएम प्रथम बैच के छात्राओं को लैम्प लाइटिंग समारोह में दिलाई शपथ

कप्तानगंज/कुशीनगर।कस्बे में स्थित सच्चिदानंद नर्सिंग कालेज में लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन हुआ जिसमें एएनएम प्रथम बर्ष के छात्राओं को मरीजों की सेवा के लिये शपथ दिलाई।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ने छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटेंगल की आदर्श मानकर मानव स्वास्थ्य सेवाओं में तत्पर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें आय किए साथ समाज सेवा का भी अवसर  मिलता है। आप अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर सम्मान के साथ साथ उक्त पदों पर जा सकता है। यह समारोह लेडी विद द लैंप के नाम से मशहूर फ्लोरेंस नाइटेंगल के नर्सिंग सेवाओं की स्मृति में मनाया जाता है, उन्होंने अपना जीवन असहाय एवं दुखियों की सेवा में समर्पित कर दिया था, उन्हीं की सेवाओं को प्रेरणा स्रोत मानकर आज भी सभी नर्से मानव सेवा का संकल्प एवं शपथ लेती हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर जोसवीन ने विद्यालय में शैक्षिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, शिव नृत्य,भारतीय सेना को समर्पित नाटक आदि प्रस्तुत किए। अंत में फादर टोविन बेबी और समाजसेवी संतोष जायसवाल ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान संस्था की डायरेक्टर डॉ मोली, सिस्टर सुप्रिया,डॉक्टर आरोग्य मेरी,सतीश कुशवाहा ,महेश सिंह पवन जयसवाल सौरव जायसवाल रोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking