News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: बार्षिक प्रगति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 27, 2023  |  6:39 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: बार्षिक प्रगति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में सोमवार को वार्षिक प्रगति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रगति प्रमाण पत्र पाकर छात्रों के चेहरे खिल खिला उठे तथा विद्यालय प्रांगण में उपस्थित अभिभावक अपने पाल्यों के प्रगति को देखने हेतु आतुर दिखे।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. अरूण श्रीवास्तव ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी एवं छात्र जीवन शैली की जानकारी देते हुए बताया कि जब आप का स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी आप कार्य शैली का बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे। विद्यालय के प्राचार्य श्री आनन्द शर्मा व प्रबंधक अरविंद कुमार पाण्डेय ने कक्षा नर्सरी से नवीं तक के अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अभिभावक गण के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के स्थानीय निदेशक आकाश चन्द्रा ने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर के किया। संचालन उप प्रधानाचार्य शशि कुमार चौरसिया द्वारा किया गया। शिक्षण सत्र में अच्छे प्रदर्शन वाले छात्र साक्षी,सोहेब,पूजा,अथर्व,कनीज, फात्मा,इसिका, रिद्धिमान,राज पाटिल,अभिनव, अब्दुल,अन्जू कुशवाहा,सौम्या,अनुराग उत्कर्ष,स्वाति, अदिति, दीप शिखा, इस्टुडेएन्ट आप इयर एण्ड जेम्स आप द स्कूल अभिषेक सिंह,शिल्पी,सजना,असलम,संतान,महक, प्रवीण अर्चिता आदि को दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक आमीन,रत्नेश मिश्रा,सतीश, स्वाति,सदरीलम, रंजीत, यशवन्त,अजय,अंशिका,इशरत, रहना,नुशरत,शिप्रा,सीमा,साक्षी,अमृता,पूनम, श्रवण,विजय,संजीव, प्रवीण,रागनी,मिताली,कोमल, विपिन,विभाग,ज्योति,प्रतिभा,सुमन,सुमिता आदि अध्यापकगण, अभिभावक गण,व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking