News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: आपसी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल करने वाले दोनो अभियुक्त को चौबीस घण्टे के अंदर हुई गिरफ्तारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 8, 2021  |  6:12 PM

1,246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: आपसी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल करने वाले दोनो अभियुक्त को चौबीस घण्टे के अंदर हुई गिरफ्तारी

कुशीनगर। बीती देर रात्रि जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में चली गोली के आरोपी दोनो अभियुक्तो को मुकामी पुलिस ने मात्र चौबीस घण्टे के अंदर दबोचने में कामयाबी पायी है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कप्तानगजं पुलिस टीम द्वारा मौन नाला ग्राम हरपुर बरवा से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जो बीती रात्रि में आपसी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया थे। जिसके संबंध में तत्काल मु0अ0सं0-193/21 धारा 307 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का तलाश होने लगी, उसी क्रम में मंगलवार को दो अभियुक्तों पल्लू उर्फ धीरज यादव पुत्र दिनेश यादव साकिन फरदहां थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ,विवेक चौबे पुत्र राजेन्द्र चौबे साकिन फरदहां थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को एक-एक अदद अवैध तमन्चों मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-194/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पल्लू उर्फ धीरज यादव व मु0अ0सं0-195/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक चौबे पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

त्वरित गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय थाना कप्तानगंज , उ0नि0 धर्मदेव चौधरी ,उ0नि0 राजकुमार ,उ0नि0 रामेश्वर यादव , हे0का0 सुनील सिंह ,का0 विश्वजीत यादव , महेन्द्र यादव , का0 अजीत यादव ,का0 प्रवीण सरोज , का0 अजय तिवारी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking