News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: सड़क निर्माण में विलम्ब व लापरवाही को लेकर भाजपा नेता ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Farendra Pandey

Reported By:

May 10, 2023  |  8:47 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सड़क निर्माण में विलम्ब व लापरवाही को लेकर भाजपा नेता ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कप्तानगंज/कुशीनगर। सड़क निर्माण में विलम्ब व लापरवाही को लेकर भाजपा नेता ने उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को ज्ञापन देते हुए अविलम्ब सड़क निर्माण कराने की मांग की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

भाजपा नेता हरेराम गुप्त ने कप्तानगंज के आजाद चौंक से शुक्र की बाजार होते हुए बाइ पास तक निमार्णाधीन सड़क में ठीकेदार के द्वारा लापरवाही व बिलम्ब को लेकर बुधवार को उप जिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त निमार्णाधीन सड़क के अधूरे कार्य को अबिलम्ब पूरा कराने की मांग की, जिससे व्यवसायियों व राहगीरों को राहत मिल सके। उक्त भाजपा नेता का आरोप है कि ठीकेदार द्वारा सड़क पर गिट्टी व मिट्टी डालकर कर काफी दिनों से छोड़ दिया गया है जिससे धूल व प्रदूषण से व्यवसायी एवं राहगीरों को को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का शिलान्यास सासंद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड द्वारा कई माह पहले भी हो चुका है‌ परन्तु ठीकेदार की उदासीनता व लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने कहा कि अबिलम्ब अधूरे कार्य को पूरा कराने हेतु ठीकेदार को चेतावनी दे दी गयी है कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking