कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश साहनी व गेना निषाद के नेतृत्व में बुद्धवार को कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज पचार पिपरा बौलियां राजमंदिर खभराभार आदि गांवो का भ्रमण कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अपना अमूल्य वोट देकर विजई बनाने की अपील की।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मछुआ समुदाय के जिला सहसंयोजक राजेश साहनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मछुआ समुदाय के लिए अनेक योजनाओं को चला कर लाभान्वित किया इस समुदाय को अगर किसी सरकार ने सम्मान दिया तो वह भाजपा है। हमें मिले सम्मान को देखते हुए भाजपा के पक्ष में वोट देना चाहिए। गेना निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने निषादों के लिए ऐतिहासिक काम किए आज हमारा समाज सरकारी योजनाओं को पाकर खुशहाल है।
इस दौरान राहुल यादव बिकाऊ साहनी मुन्ना साहनी मनीष साहनी दुर्गेश निषाद मोहन साहनी श्याम बदन निषाद आदि लोग मौजूद रहे.
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…