News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: चाणक्य समाज ने मनाया परशुराम जयंती

Farendra Pandey

Reported By:

May 3, 2022  |  6:28 PM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: चाणक्य समाज ने मनाया परशुराम जयंती

कप्तानगंज/कुशीनगर।नगर में स्थित राम जानकी घाट पर चाणक्य सनातन समाज के बैनर तले केशव मिश्रा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जयन्ती बड़े ही धूम धाम से मनाई गयी जिसके आयोजक गोलू मिश्र रहे।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

मंगलवार को नगर में आयोजित भगवान परशुराम जयन्ती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। बतौर मुख्य अतिथि श्री गोड़ ने कहा कि भगवान परशुराम के सिद्धान्तों व विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। आयोजक गोलू मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों के स्वाभिमान और सुरक्षा को लेकर हम कृतसंकल्पित हैं। श्री मिश्र ने कहा कि हर वर्ष आदर व श्रद्धापूर्वक आज के दिन भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।आपसी भेदभाव भूल कर ब्राह्मण समाज के लोगों को संगठित होना चाहिए। तभी भगवान परशुराम के संकल्पों को पूरा किया जा सकता है। ब्राह्मणों के पास जहां मार्ग दर्शन व ज्ञान के लिए शास्त्र की जरुरत है वही आत्म रक्षा व समाज की सुरक्षा के लिए शस्त्र भी धारण करना उतना ही आवश्यक है। इसी क्रम में जय प्रकाश उपाध्याय, विजय खेतान राम प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अन्त में मुख्य अतिथि सहित आयोजकों ने हवन पूजन कर भगवान परशुराम को याद किये। संचालन राजेश उपाध्याय ने किया।

इस दौरान महंथ श्रीप्रकाश दास,पूर्व विधायक शम्भू चौधरी,अनिल पाण्डेय, आनन्द मिश्रा,अमित तिवारी,सोनू चौबे,विपिन चौबे आषुतोष उपाध्याय ,राकेश दूबे, गोरख दूबे,राम प्रताप सिंह अजय खेतान,मारकण्डेय पाण्डेय, बब्बलू सिंह,विनोद गोविंद राव ,प्रताप सिंह, हरेराम गुप्ता मुकेश सिंह, संतोष मद्धेशिया सहित चाणक्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking