कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत रामपुर चौबे के उप चुनाव का मतगणना ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व प्रधान के पति चन्द्रिका अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र प्रसाद को 105 मतों से पराजित कर विजयी रहें। चुनाव मैदान में कुल पांच प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे थे। यह पद राजकुमारी देवी पत्नी चन्द्रिका के मृत्यु के उपरांत रिक्त हुआ था।
शुक्रवार को ब्लाक सभागार कप्तानगंज में आर ओ श्रीप्रकाश पाण्डेय, ए.आरो. संतोष कुमार के देख- रेख में मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हुई। पहले चरण के गणना में निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र प्रसाद आगे चल रहे थे। मतगणना पूर्ण होने पर पूर्व प्रधान के पति चन्द्रिका 600 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र प्रसाद जिनको 495 मत मिला है। को ज 105 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। शेष उम्मीदवार कन्हैया लाल को 95 मत, धनंजय 310 मत,सरोज को मात्र 01 मत मिले। इस प्रकार चन्द्रिका को दुसरी बार भी प्रधान पद की जीत हासिल हुई। चन्द्रिका के विजयी होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किये।
इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष पटेल,पिंकी सिंह,जवाहिर सिंह, अनिरूद्ध दुबे, अरविंद सिंह सहित काफी लोग उपस्थित रहें।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…