News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: अज्ञात बुलेरो की ठोकर साइकिल सवार की मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 13, 2023  |  8:10 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अज्ञात बुलेरो की ठोकर साइकिल सवार की मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे के हाटा रोड पर स्थित डांडी टोला के समीप अज्ञात बुलेरो की ठोकर साइकिल सवार की मौत हो गयी।बुलोरो मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को समय लगभग 7 बजे बाबूलाल चौहान पुत्र राम लाल चौहान उम्र लगभग 55 बर्ष निवासी डांडी टोला नगर पंचायत कप्तानगंज निवासी कस्बे से साइकिल से घर जा रहा था कि घर से कुछ ही दुरी पहले हाटा मार्ग पर अज्ञात बुलोरो की ठोकर से उक्त अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया‌ जिसे घटना स्थल पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि बुलोरो मौके का फायदा उठाते हुए फरार है गया। वहीं चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल गाड़ी की तलाश की जा रही है सम्भवतः जल्द ही पकड़ में आ जायेगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking