News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: हापुड़ और गाजियाबाद घटना को लेकर अधिवक्ताओं में गहराया आक्रोश

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 5, 2023  |  6:59 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: हापुड़ और गाजियाबाद घटना को लेकर अधिवक्ताओं में गहराया आक्रोश

कप्तानगंज/कुशीनगर। हापुड़ और गाजियाबाद में बेकसूर अधिवक्ता समाज पर हुए पुलिसिया बर्बरता और लाठीचार्ज के बाद निर्दोष अधिवक्ता लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमें को लेकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तहसील कप्तानगंज के अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए मंगलवार को मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंक कर प्रदर्शन व नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार कप्तानगंज अंजू यादव को सौंपा।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

उल्लेखनीय है कि उक्त घटना को लेकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सूबे के अधिवक्ता गण आंदोलन कर सड़क पर उतर गए हैं। उक्त घटनाओं ने अधिवक्ता समाज को झकझोर कर रख दिया है। अब अधिवक्ता गण आर पार कर दोषियों को सजा दिलाने में एकजुट हो गए हैं।इसी क्रम में तहसील कप्तानगंज में मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी व प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र व शैलेश प्रताप सिंह के सम्बोधन से अधिवक्ताओं ने आर पार कि लड़ाई लडकर समाज के संघर्ष पर बल दिए।

संघ के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह,परमहंस प्रसाद, हीरा पाण्डेय, संजय पाण्डेय,राजनन्दन लाल श्रीवास्तव,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, दीनानाथ शर्मा,नन्दलाल प्रसाद,दिनेश राव,आशुतोष कुमार,अमरनाथ शुक्ल,अभिनेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह,इन्द्रेश यादव,दारा यादव, सनी विश्वकर्मा सहित अधिवक्ता गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking