News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: डिप्टी सीएमओ ने लिया न्यू पीएसी का जायजा‌…केंद्र के कर्मचारियों की समीक्षा के साथ ओपीडी रजिस्टर की जांच कर लिया गया जायजा

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 20, 2023  |  7:29 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: डिप्टी सीएमओ ने लिया न्यू पीएसी का जायजा‌…केंद्र के कर्मचारियों की समीक्षा के साथ ओपीडी रजिस्टर की जांच कर लिया गया जायजा
  • स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर हालत और बदहाल व्यवस्था को सुदृढ़ कराने की बात पर पल्ला झाड़ गए डिप्टी सीएमओ
  • स्वास्थ्य केंद्र के अंदर स्थित शौचालय सहित वार्डो की साफ सफाई के साथ बिजली, पंखा और पानी पर नही गई साहब की नजर

कप्तानगंज/कुशीनगर । मरीजों के लिए चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय समय पर सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के द्वारा न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया जाता है परंतु क्षेत्र में स्थित इन केंद्रों की दयनीय दशा में कहीं परिर्वतन देखने को नही मिलता है जायजा महज ओपीडी रजिस्टर के साथ कर्मचारियों की उपस्थिति तक ही सिमट कर रह जाती है जिसके कारण बदहाली के दौर से गुजर रहे केंद्र पर मरीजों का हाल बेहाल ही दिख रहा है I

आज की हॉट खबर- चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार में स्थित न्यू पीएससी का मंगलवार के दिन 1: 35 बजे जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डाo आरडी कुशवाहा द्धारा ओपीडी रजिस्टर की जांच के साथ उपस्थित कर्मचारियों की समीक्षा कर उनसे पूछ ताछ की गई और साहब को केंद्र से बाहर निकलते अपने बीच जिले के उच्च अधिकारी को पाकर ईलाज कराने पहुंचे बोदरवार निवासी राजाराम पटेल, महुई निवासी राममोहन सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि ने साहब से इस बदहाल केंद्र पर बेहाल मरीजों के लिए वार्डो सहित अन्य सुबिधाओं के तरफ भी नजरें इनायत करने की बात कही जिस बात पर डिप्टी सीएमओ साहब का रुख वार्डो के तरफ हुआ चार शैया वाले इस केंद्र का एक वार्ड जहां ध्वस्त होने के कगार पर है वहीं दूसरा वार्ड भी अपने दयनीय दशा को बयां करते हुए साहब को दिखा जिसमें लगे हुए पंखे को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे उसे दीमक खा गया हो केंद्र की इस व्यवस्था को देख साहब अपना पल्ला झाड़ कर निर्माण एजेंसी सहित ठेकेदार की बात जहां करने लगे वहीं केंद्र के अंदर स्थित शौचालय सहित वार्डो की साफ सफाई के साथ बिजली, पंखा और पानी पर डिप्टी साहब की नजर नही गई मजेदार बात तो यह है कि एक तरफ भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से परेशान जहां हीट स्ट्रोक का शिकार होकर उपचार कराने केंद्र पहुंच रहे मरीजों का बदहाल इस केंद्र पर उपचार के दौरान हाल बेहाल दिख रहा है और दूसरी तरफ चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्र का जायजा भी समय समय पर अधिकारियों द्धारा लिया जा रहा है फिर भी बदहाली के दौर से गुजर रहे इस केंद्र का हाल बेहाल ही दिख रहा है जिससे उपचार कराने पहुंचे मरीज भी दिक्कत का सामना करने के लिए मजबूर दिख रहे हैं I

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking