News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: डीएम और एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, 7 मामले का हुआ निस्तारण

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 20, 2023  |  5:28 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: डीएम और एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, 7 मामले का हुआ निस्तारण

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सुनी फरियाद। जिसमें कुल 55 मामले आये, मौके पर महज 7 ही मामले का ही निस्तारण हो सका।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन,सीडीओ गुजंन द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिसमें कुल 55 फरियादियों ने अर्जी डाली, राजस्व के 22, पुलिस 15, विकास 4,अन्य 14 मामलें रहे। परन्तु मौके पर महज 7 मामलों का निस्तारण का ही हो सका,शेष मामलों का निस्तारण हेतू संबंधित विभाग व अधिकारी को निर्देशिक किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने कहा कि राजस्व व अतिक्रमण के मामले में त्वरित कार्रवाई किया जाय, जिससे वे वजह वाद विवाद के समस्या से निजात मिल सकता है। वहीं पुलिस कप्तान धवल जयसवाल ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा पीड़ित के प्रार्थना पत्र को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें टाल मटोल जैसे कारणों से अपराध व मारपीट की घटनाएं बढ़ती है‌।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा,सीओ कसया कुंदन सिंह,बीडीओ प्रवीण शुक्ला,उषा पाल, एस एस ओ अनिल कुमार उपाध्याय, ई ओ अम्बरीष सिंह, एस आई दशरथ कुमार,मनीषा सिंह मार्कण्डेय गुप्ता,ओम प्रकाश पाण्डेय सहित संबधित विभाग के कर्मचारी वह अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking