News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली डॉक्टर नेत्र कक्ष पर लटकता रहा ताला

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 6, 2023  |  7:30 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली डॉक्टर नेत्र कक्ष पर लटकता रहा ताला

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने किया जिसमें डॉक्टर अनुपस्थिति मिली, वहीं होम्योपैथ के फार्मासिस्ट मरीजों का ईलाज कर रहे थे।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

गुरुवार को एसडीएम कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर 11:00 बजे जांच करने पहुंचे जहां होम्योपैथ के डॉक्टर नीति सिन्हा अनुपस्थित रहीं वही फार्मासिस्ट संजय धर द्विवेदी द्वारा मरीजों को देख रहे थे, तथा चौकीदार मनोज कुमार कुर्सी पर बैठे मिलें।

एसडीएम ने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका की जांच की तो डॉक्टर का सीएल लगा हुआ था। उपस्थिति रजिस्टर में क्रम संख्या एक पर फार्मासिस्ट 2 पर चौकीदार और 3 पर डॉक्टर का नाम दर्ज था, एसडीएम ने फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उपस्थिति पंजिका में बरिष्टतम क्रम में नाम अंकित करने की हिदायत दी‌। उसके उपरांत
ओपीडी पंजिका में मात्र एक मरीज का नाम दर्ज था‌। जिसका केवल नाम दर्ज था ना मोबाइल नंबर ना आधार कुछ नहीं लिखा था जिस पर एसडीएम ने फार्मासिस्ट को फटकार लगाई।

इसके उपरांत नेत्र कक्ष का निरीक्षण रहने पहुंचे तो ताला लटक रहा था जिस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 रितेश कुमार सिंह को अनुपस्थित नेत्र कक्ष के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सालय के डॉक्टर के अनुपस्थित होने की शिकायत बार-बार मिल रही थी जिसके क्रम में आज हमने औचक निरीक्षण किया तो अनुपस्थिति मिली। इनके विरूद्ध जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking