News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 11, 2023  |  5:08 PM

1,024 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के गणेश चौक स्थित लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के अन्तिम बर्ष के छात्र छात्राओं को मंगल कामनाएं व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना सहित सांस्कृति कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज के अधीक्षक डा0 रितेश कुमार सिंह ने माँ सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के उपरान्त हुआ।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शनिवार को गणेश चौक स्थित लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल पर विदाई समारोह के बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि आप जिस शिक्षण संस्था में रहें,अपने गुरूजनों का आदर व सम्मान करें तथा उनके निर्देशों का पालन करते हुए अध्ययन कार्यों में रूचि लें, जिससे आप व आपके माता पिता व विद्यालय का भी सम्मान बढ़ेगा। इसी के साथ हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

वहीं विशिष्ट अतिथि मां दुबौली कमला इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सत्यनारायण सिंह व स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने भी संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रा मीरा शर्मा ने 2022 की नीट परीक्षा उर्तीण कर गावर्मेन्ट आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बंगलौर में अध्ययनरत है को विद्यालय प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव ने अंग बस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किये तथा छात्रों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सोनाली,रिशु,श्वेता, दीप शिखा,आंचल गरिमा,अनीता,काजल रागनी,राधिका,अर्पिति,अनुराधा,पूजा,मधू,देव,नजर,समर, निकुजंन, श्रद्धि,शलोनी, आस्था,श्रेयांशी,गोल्डी, सजना आदि छात्र एवं छात्राओं ने सास्कृति कार्यक्रम में भाग लिया।

इस मौके पर बसंत प्रजापति, पूरन पाल,सुरेश कुशवाहा,सत्यम त्रिपाठी,गौरीशंकर सिंह,शीतल प्रसाद,राम प्रताप कुशवाहा,अमर सिंह अवधेश गुप्ता,अजीत शर्मा, शिव बालिका,पाण्डेय,पुष्पा सिंह,शबी जहेरा आगा,प्रियंका सिंह, रेनू पाण्डेय प्रिया मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking