News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: धान विक्रय हेतु किसान लगा रहे सहकारी समितियों के चक्कर

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 31, 2023  |  6:35 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: धान विक्रय हेतु किसान लगा रहे सहकारी समितियों के चक्कर

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा भड़सर खास का किसान महीनों से धान विक्रय हेतु, किसान सेवा सहकारी समिति भड़सर खास का चक्कर लगा रहा है। परन्तु केन्द्र प्रभारी के अड़ियल व मनमानी रवैये के कारण किसान का धान अभी तक नहीं तौला हो सका। जबकि किसान आर्थिक रूप से काफी आहत है, बच्चों के शुल्क, कृषि कार्य हेतू डीजल,खाद आदि के समस्या से जुझ रहा है फिर भी जिम्मेदारानों के कान पर जू तक नहीं रेगं रहा है।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

मालूम है कि विकास खण्ड के भड़सर खास निवासी कौशल सिंह पुत्र परीखन सिंह ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव को अपने लिखित पत्र में बताया कि 29.11.2022 को धान विक्रय हेतू आन लाइन किया था जिसका पंजीकरण आई.डी.सं.18900018531है। पंजीकरण के बाद से ही उक्त किसान अपने नजदीकी किसाध सेवा सहकारी समिति भड़सर खास का चक्कर लगा रहा है तथा धान विक्रय हेतू प्रभारी के सम्पर्क में निरन्तर रहा, परन्तु समिति प्रभारी गौतम सिंह के मनमानी रवैये व तरह तरह की बहाने बाजी के कारण दो तीन माह बीत जाने के बाद भी किसान का धान अभी तक तौला नहीं गया। जिससे किसान बच्चों की फीस,कृर्षि कार्य हेतू डीजल,खाद, दवा,आदि को लेकर चिंतित व परेशान है।

इसी क्रम मे उक्त किसान ने उप जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अविलम्ब धान तौल कराने की अपील की है। वहीं उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने कहीं कि मामले को जांच हेतू नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking