News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पीएम सम्मान निधि लेने को किसान कराएं ई – केवाईसी

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 22, 2022  |  6:51 PM

738 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पीएम सम्मान निधि लेने को किसान कराएं ई – केवाईसी

कप्तानगंज/कुशीनगर। लघु और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत साल में छह हजार रुपये दिए जा रहे है। सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

हेमन्त कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत ई के वाई सी कैम्प का आयोजन 21 मार्च से राजकीय कृषि भीज भण्डार कप्तानगंज पर किया गया है जो 30 मार्च तक चलेगा। जिसमें सभी किसान लाभार्थियों से अपील है कि वे अपना ई के वाई सी निर्धारित कैम्प राजकीय कृषि बीज भण्डार कप्तानगंज या अपने नजदीकी सी एस सी सेन्टर पर जाकर करा लें

इसी क्रम में हेमन्त कुमार ने बताया कि कृषि से सबंधित क्षेत्रीय कर्मचारी भी गांव गांव जाकर ई के वाई सी कराने का कार्य कर रहे है। जिस किसी लाभार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई हो तो राजकीय कृषि बीज भण्डार पर सम्पर्क कर सकते है। कैम्प के दौरान हरी सिंह अंशु देवी ब्यास आदि कृषकों ने शिविर में आकर अपना ई केवाईसी कराये।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking