News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आने से बालिका का दर्दनाक मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 16, 2024  |  6:58 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आने से बालिका का दर्दनाक मौत WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा पटखौली निवासी एक बालिका की अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली निवासी इन्द्रजीत यादव की 8 वर्षीय बेटी अंकिता यादव सुबह छः बजे के करीब बोदरवार कप्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित अपने घोठ वाली मकान से गांव स्थित अपने पुराने घर पर जा रही थी। अंकिता मुख्यमार्ग पर लाल बहादुर सिंह के बागीचे के सामने अपने घर की ओर मुड़ना चाहती थी कि कप्तानगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रही पिकप की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अंकिता की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगो की भीड़ जुट गयी। मौके का फायदा उठाकर पिकप चालक पिकप छोड़ फरार हो गया।

सूचना पर मय फोर्स पहुंचें प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज राजकुमार बरवार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा बताया की पिकप को कब्जे में लेकर वाहन चालक का पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही चालक पुलिस की गिरफ्त में होगाl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking