News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पानी टंकी निर्माण के लिए प्रधान कटवा रहे लाखों रूपये के हरे पेड़

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 18, 2023  |  6:57 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पानी टंकी निर्माण के लिए प्रधान कटवा रहे लाखों रूपये के हरे पेड़

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कारीतीन के कारखाना टोला के समीप पानी टंकी के निर्माण को लेकर के ग्राम प्रधान द्वारा बिना मुल्यांक व औपचारिकता पूरा किये लाखों रूपये कीमत के हरे पेड़ कटवाया जा रहा है जब कि संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

बुधवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा कारीतीन के कारखाना टोला के समीप पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको लेकर वहाँ पर स्थित पुराने जामुन व अन्य पेड़ों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा कटवाया जा रहा है। जिसकी न तो फारेस्ट विभाग द्वारा मूल्यांकन है न ही निलामी सबन्धी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गयी है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर अमित श्रीवास्तव से दूरभाष पर बताया कि आठ पेड़ो का परमिट जारी हुआ है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने दूरभाष पर बताया की मुझे पेड़ कटने संबधी कोई जानकारी नहीं है। वहीं तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।  वहीं उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने कहीं कि यदि पेड़ों की कटान नियम बद्ध तरीके से नहीं किया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।

वहीं ग्राम प्रधान कारीतीन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू पासवान ने दूरभाषा पर बताया कि पानी की टंकी के निर्माण को लेकर जल्दी बाजी में पेड़ कटवा रहा हूँ बाद में नीलामी की जायेगी।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking