News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: डाक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक दर्ज करने हेतु दिया तहरीर

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 12, 2024  |  6:10 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: डाक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक दर्ज करने हेतु दिया तहरीर WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में संचालित अवैध हास्पिटल महज कुछ रूपये को लेकर किसी भी स्तर पर उतर जाते हैं इसी तरह से डीसीएफ चौक के पकड़ियार रोड़ पर स्थित कांशीराम आवास के पिछे अवैध रूप से संचालित मां शारदा हास्पिटल में हुआ प्रसव हेतु परिजनों ने गांव के ही आश के कहने पर भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्रसव हेतु सीजर करने की बात कहीं तथा चिकित्सकों ने आपरेशन किया। जिसके उपरांत एक बच्ची का जन्म हुआ परन्तु प्रसूता की हालत बिगड़ी देख हास्पिटल के संचालक आनन फानन में गोरखपुर ले जा रहे थे कि प्रसूता की रास्ते में मौत हो गयी। इसकी खबर सुनकर परिजन ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उक्त हास्पिटल पर हंगामा करते रहे तथा डाक्टर व संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित प्रार्थना पत्र थाने पर देकर कार्यवाही की मांग की। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु भेजकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

गुरूवार को नगर में स्थित डीसीएफ चौक स्थित कांशीराम आवास के पिछे मां शारदा हास्पिटल जो अवैध रूप से संचालित था जिसका संचालक श्रवण कुमार यादव निवासी विशुनपुरा कोटवा बाजार कुशीनगर है पर संगीता साहनी पत्नी अंगद साहनी निवासी खभराभार थाना कप्तानगंज कुशीनगर का प्रसव हेतु सर्जरी हुआ था परिजनों के अनुसार डाक्टर की लापरवाही के कारण प्रसुता की मौत हुई जिसको लेकर परिजनों ने डाक्टर के विरुद्ध घंटों तक हास्पिटल पर हंगामा किए तथा डाक्टर व हास्पिटल के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए अपर चिकित्साधिकारी डा.राकेश कुमार गुप्ता व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज चिकित्सा प्रभारी डा.रितेश सिंह मय टीम के साथ उपरोक्त हास्पिटल पर पहुंचे जहां सभी कर्मचारी हास्पिटल का ताला बंद कर फरार हो गये। काफी मस्कत के बाद संचालक को बुलाए गहन निरीक्षण के उपरांत पाया कि हास्पिटल अवैध रूप से संचालित था और उक्त प्रसुता की मौत डाक्टर की लापरवाही से हुई जिसको लेकर डिप्टी सीएमओ कुशीनगर ने हास्पिटल को सील कर दिया तथा चिकित्सा अधिकारी कप्तानगंज ने थाने में उक्त हास्पिटल के विरुद्ध तहरीर कार्यवाही करने बाद कहीं।
मौके मलेरिया निरीक्षक विजय गिरी, बरिष्ट लिपिक राजेश कुमार परनोल मोजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking