News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: चैत्र प्रतिप्रदा के उपलक्ष्य में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य शोभायात्रा

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 9, 2022  |  8:18 PM

1,126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: चैत्र प्रतिप्रदा के उपलक्ष्य में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य शोभायात्रा

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे के मंगल की बाजार स्थित कोटिकी मां के मंदिर से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चैत्र प्रतिप्रदा के उपलक्ष्य में शनिवार को शोभायात्रा निकाली जिससे पुरा नगर भक्तिमय हो गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ नगर के आजाद चौक, चांदनी चौक सुभाष चौक,लाल चौक,डी सी एफ चौक,बंदेलीगंज होते हुए मंगल की बाजार पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन्न हुआ।इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों के जयश्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।वही भगवान श्रीराम के इस शोभायात्रा में बच्चे बच्चियो नौजवानो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस शोभायात्रा का शुभारंभ हिन्दू नेता राजेश्वर सिंह व रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड ने किया।

इस दौरान राजेश्वर सिंह ने कहा आज जाति पाति छुआ छुत का भेद भाव छोड एक जुट होना होगा।यह कार्यक्रम हिन्दु समाज के लिए नजीर है । कार्यक्रम आयोजक आशुतोष उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरि , पंजाबी बाबा,भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राम गोपाल गुप्ता, जय प्रकाश उपाध्याय पूर्व नगर अध्यक्ष विजय खेतान, छोटे लाल अग्रहरि बैजनाथ गुप्ता दारा अग्रहरी, गोलू मिश्रा ,हरे राम गुप्त,मोदी अकाश कश्यप राधेश्याम पासवान विरेन्द्र चौबे,दीपक चन्दन निक्कू खेतान इंद्रजीत गुप्ता सहित नगर के गण्मान्य लोग लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking