News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: छठ पर्व के दृष्टिगत डीएम, एसपी सहित सीडीओ ने किया राम जानकी घाट का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 18, 2023  |  5:59 PM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: छठ पर्व के दृष्टिगत डीएम, एसपी सहित सीडीओ ने किया राम जानकी घाट का निरीक्षण

कप्तानगंज/कुशीनगर। छठ महापर्व पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों को आवश्यक सुविधा,सुरक्षा प्रदान करने,व अन्य व्यस्थाओं हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने नगर में स्थित राम जानकी मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

शनिवार को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने छठ घाट पर पूजा अर्चना कर रही छात्राओं से मिल कर इस पर्व की विशेषताओं पर पूछ ताछ सहित चर्चा भी की गई। तथा निरीक्षण दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी ईओ कप्तानगंज योगेश प्रताप मिश्रा व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान से छठ के दौरान लगभग आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी ली तथा सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ जाकर निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया की यहां इस महापर्व के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकरियों को बेरिकेटिंग, प्रकाश आदि की व्यवस्था सहित अन्य कई आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था,सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने सीओ कप्तानगंज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव नगर पंचायत लिपिक सबिता भारतीय, शिव रंजन उर्फ सोनू शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking