News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 17, 2023  |  7:01 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
कप्तानगंज/कुशीनगर। राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लन मिश्रा व सीएमओ डॉक्टर सुरेश पटारिया ने फीता काटकर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारंभ किया  तथा कार्यक्रम के उपरांत हेल्थ एटीएम,व आपरेशन रूम का फीता काटकर शुभारंभ की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कहां कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए। क्योंकि इलाज कराने से ही मानसिक बिमारियों से छुटकारा मिलेगा।
इसी क्रम में भाजपा नेता ललन मिश्रा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार मानसिक रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दे रही है। मानसिक रोग के लक्षण व बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार कराएं। सीएचसी प्रभारी डॉ.  रितेश सिंह ने बताया कि नींद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा, डर लगना, व्यवहार में अचानक तेजी आना आदि मानसिक रोग की लक्षण हो सकता है। इनका जांच कराकर इलाज कराएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 346ईलाज कराने मरीज आये थे जिसमें से 23मरीज मानसिक रोगी थे जिनका इलाज किया गया।
इस दौरान विजय खेतान, आनन्द मिश्रा,राधे श्याम पासवान, छोटे लाल अग्रहरी डा परवेज आलम, उमेश चन्द्र यादव गोपाल मद्धेशिया,डा एस बी सिंह,पंकज गुप्ता,डा. रेनू मिश्रा,डा.पिंकी जोशी डा.योगिक्ता कुशवाहा, अमृता कुमारी, नैदानिक मनोविज्ञान,फार्मासिस्ट प्रदीप मिश्रा,नीरज गुप्ता स्टाप नर्स सुनैना राय आत्मा सिंह संदीप गोंड, धर्मेन्द्र यादव,आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking