News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: मछली मारने के दौरान अधेड़ व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 4, 2021  |  8:13 PM

1,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मछली मारने के दौरान अधेड़ व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर ।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया के एक अधेड़ व्यक्ति की मछली मारने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीण में अधेड़ की मौत को लेकर तरह तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

थाना क्षेत्र कप्तानगंज के ग्राम सभा मठिया निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामप्यारे के पुत्र सुरेश निषाद उम्र लगभग 56 वर्ष जो गांव के पश्चिम उत्तर बहने वाले ड्रेन में बीते कई दिनों से मछली मारने का कार्य कर रहे थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम घर से भोजन करके ड्रेन पर मछली मारने चले गये। सुबह इनका शव ड्रेन के पानी पाया गये। जिसकी सूचना आम होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गये। और तरह तरह की चर्चा करने लगे।

ग्रामीणों की सूचना पर कप्तानगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पायेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांचकर कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking