News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: संदिग्ध अवस्था में अधेड़ उम्र का शख्स गिरा मिला, मौत

Farendra Pandey

Reported By:

May 29, 2023  |  7:18 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: संदिग्ध अवस्था में अधेड़ उम्र का शख्स गिरा मिला, मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत बड़हरा बाबू से गंगराई जाने वाली सड़क पर संदिग्ध अवस्था में गम्भीर रूप से घायल अधेड़ मिला, जिसको राहगीरों व ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर भेजवाया,जहां डाक्टरों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार उक्त युवक नशे का आदि था जिसको लेकर आये दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

मिली जानकारी के अनुसार हरेन्द्र पुत्र ठाकुर प्रसाद उम्र 38 बर्ष ग्राम पंचायत बसंतपुर थाना अहिरौली जिला कुशीनगर सोमवार को घर से निजी मोटरसाइकिल से 11बजे कुंदुर से गंगराई होते हुए बड़हरा बाबू मार्ग पर बड़हरा से पश्चिम उक्त युवक संदिग्ध अवस्था में गम्भीर रूप घायल पड़ा था,जिसकी बाईक भी वही क्षतिग्रस्त पड़ी थी ग्रामीण व राहगीरों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर भेजवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी‌‌। मृतक की पत्नी व ग्रामीणों के अनुसार उक्त मृतक नशे का आदी था, जिसके कारण आये दिन पति पत्नी में झागडा झंझट होता रहता था। घटना के पूर्व रात्रि भी कुछ पति- पत्नी में कुछ विवाद हुआ था। मृतक की ससुराल अमडीहा में है।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking