कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत छोटी गण्डक के टेडिया घाट से अवैध बालू खनन की सूचना पर अपने टीम के साथ नायब तहसीलदार कप्तानगंज पहुंचे परन्तु भनक लगते ही अबैध बालू खनन में लिप्त कारोबारी फरार हो गये, तथा मौके पर डम्प किये बालू को जेसीबी से नदी में डलवा दिये।
मंगलवार को कप्तानगंज के छोटी गण्डक पर स्थिति टेडिया घाट से अवैध बालू खनन की सूचना मुखबीर द्वारा उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव को जैसे ही मिला संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा को जांच हेतू निर्देशित की। छापा मारी की भनक लगते ही अवैध बालू खनन कारोबारी मौके से फरार हो गये। वहां पर डम्प पड़े बालू को जेसीबी बुलाकर नदी में डलवा दिया। इस दौरान लेखपाल मारकण्डेय गुप्ता, अजय राव, आदि मौके पर रहे।

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…