News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 30, 2023  |  6:10 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की उपाध्याय एवं गोरखपुर पूर्व मेयर अंजू चौधरी व विशिष्ट अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे एवं रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड रहे।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सोमवार को नगर पंचायत परिसर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष एवं गोरखपुर नगर निगम की पुर्व मेयर अंजू चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित किया महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य कर रही हैं जो आज किसी सरकार ने अभी तक नहीं किया। जैसे तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्पूर्ण अधिकार, महिलाओं के लिए बचत खाते खुलवाना,राशन कार्ड,विधवा पेंशन,मातृशक्ति, समूह बनाकर कर महिलाओं को आत्मनिर्भर करना तथा उज्ज्वला योजना स्वयं सहायता समूह आदि जैसी योजनाएं चलाकर देश के लाखों महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया है।

वहीं विशिष्ट अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन में महिलाओ के लिए एक तिहाई आरक्षण देकर महिला हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। इस विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि जहाँ पर नारी की पूजा होती है वहीँ देवतावास करते है।नारी पूज्यनीय है। इनका सम्मान हमेशा करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने किया। कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष व प्रतिनिधि विजय खेतान,राणा प्रताप राव, मंडल अध्यक्ष आन्नद मिश्रा आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन गुजंन मिश्रा ने किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान,नगर पंचायत रामकोला चेयरमैन सुनीता चौधरी,प्रतिनिधि सतीश चौधरी, आन्नद मिश्रा,रुपम सिंह, बरिष्ट भाजपा नेता कृष्ण मणि त्रिपाठी,एमपी कन्नौजिया,अनुप श्रीवास्तव,किरन गुप्ता, सुमन चौहान, राधेश्याम पासवान, सुरेन्द्र गौड़,रविन्द्र गोंड,रमाशंकर चौरसिया,सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking