News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: यूपी में मजबूती से चुनाव लड़ेगी जनता दल यू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष।

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 24, 2021  |  6:14 PM

461 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: यूपी में मजबूती से चुनाव लड़ेगी जनता दल यू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनता दल यू कुशीनगर व महाराजगंज के कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक नगर में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.चौधरी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश में अपना पांव पसार रही है गांव से लेकर शहर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है जिसके दम पर हम प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल के रूप में काम करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन पर मंथन चल रहा है चयनित विधान सभाओं से प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का कार्य किया जाएगा। आगे कहा कि कार्यकर्ता मनोयोग से पार्टी को जिताने के लिए लग जाए। कार्यकर्ताओं कहीं से किसी को दिक्कत आय तो पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएं।

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने बिहार प्रदेश में सुशासन देने का काम किया है आज अराजकता का नामोनिशान वहां नहीं है जिसकी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन की बात चल रही है विधानसभाओं से प्रत्याशी उतारने के लिए पहल किया जा रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता सफल होती है तो हम लोग उत्तर प्रदेश के विधान सभाओं से अपना प्रत्याशी उतारने का काम करेंगे और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल के रूप में काम करते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सरकार बनाने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता ज्ञानेश्वर सैनी व संचालन सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्याम बाबू मोदनवाल योगेश चंद्र सोनी महाराजगंज जिला अध्यक्ष मनोज कनौजिया रामचंद्र रावत मकसूद अली सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking