News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kaptanganj News/कप्तानगंज: चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 9, 2022  |  7:48 PM

1,011 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने बीती रात कस्बे के राम जानकी घाट से चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार मोटरसाइकिल व एक कट्टा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर कप्तानगंज कस्बे के राम जानकी घाट पर दबिश दी गई जहां नीरज कुमार पुत्र बबलू प्रसाद ग्राम पगार खास थाना रामकोला,अकरम अली पुत्र महबूब आलम निवासी साहबगंज रामपुर बगहा थाना रामकोला,व अमन कुमार उर्फ मंटू पुत्र रामनाथ प्रसाद निवासी लाला छपरा दुबे टोला थाना रामकोला के पास चार मोटरसाइकिल जिसमें 2 अपाची, एक एचएफ डीलक्स व एक बजाज पल्टीना व एक कट्टा मिला।पकड़े गए चारों युवक मोटरसाइकिल को बिहार बेचने ले जा रहे थे जिनको गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत के बाद जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवकों का संबंध बिहार से है जो मंडल के कई जिलों में मोटरसाइकिल चोरी कर बिहार ले जाकर बेचने का काम किया करते थे इनके ग्रुप से जुड़े लोगों की कुंडली पुलिस तलाश रही है आगे बड़ी कार्यवाही की संभावना है पुलिस टीम लगी हुई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक विशाल कुमार सिंह उप निरीक्षक विजय शंकर यादव कांस्टेबल अजय तिवारी कांस्टेबल अब्दुल रहमान का. अर्जुन खरवार का. रमेश पाल का.राजदीप ओझा आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking