कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन घाटों पर एसडीएम कप्तानगंज व सीओ कसया की संयुक्त टीम ने छापामारी कर अबैध तरीके से हो रहे बालू खनन घाट पर मौके पर मिली नाव को एसडीएम ने जेसीबी से नाव को तोड़वाया व बालू को नदी में डलवाया गया।
रविवार को उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कान्त राय की संयुक्त टीम ने छोटी गण्डक नदी के हसनगंज घाट पर नाव में अवैध बालू लदी नाव को छापेमारी किया,और लदी बालू को नदी में डलवाया। इस दौरान हसनगंज अवैध बालू घाट पर बालू खनन में लगी नावों को एसडीएम ने जेसीबी मशीन मंगवा कर तोड़वाया। प्रशासन की इस कार्यवाही से बालू कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक मारकण्डेय गुप्ता राजेन्द्र चौबे विचित्र मणि त्रिपाठी एंव पुलिस तथा महिला पुलिस बल तैनात रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…