News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: एसडीएम कल्पना जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ किया नहरों सिल्ट सफाई का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 17, 2021  |  8:41 PM

1,671 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: एसडीएम कल्पना जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ किया नहरों सिल्ट सफाई का निरीक्षण

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में नहरों सिल्ट सफाई का जायजा एसडीएम कल्पना जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ लिया व पटरियों से सिल्ट को हटाने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

शुक्रवार को एसडीएम कल्पना जयसवाल तहसील क्षेत्र के नरायनपुर रजवाहा कप्तानगंज रजवाहा मथौली माइनर पटखौली माइनर मंसूरगंज रजवाहा आदि में हुए सिल्ट सफाई का जायजा लिया और नहर की दोनों पटरियों पर रखे सिल्टों को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि जिन रजवाहा और माइनरों में सिल्ट सफाई हो गया है संबंधित अधिकारी रियायसी कालोनियों की पटरियों पर रखे सिल्ट को हटवा दें। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिल्ट के कारण बार-बार शिकायतें मिल रही हैं जिससे घटनाएं होने की आशंका है जिन माइनरो मे सफाई नहीं हुआ है संबंधित ठेकेदार पारदर्शिता के तहत नहरों की सफाई करें अगर मानक विहीन मिला तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान रितेश कुमार सहायक अभियंता सिंचाई खंड गोरखपुर,आदित्य कुमार यादव सहायक अभियंता सिंचाई खंड दितीय देवरिया,कृष्ण मुरारी गुप्ता अवर अभियंता,धनंजय कुमार अवर अभियंता सिंचाई खंड गोरखपुर एवं दयाराम पासवान जेई पीडब्ल्यूडी,लेखपाल मारकण्डेय गुप्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking