News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव का बालू माफियाओं पर एक बार फिर चला चाबुक, बालू लदी नाव को तुड़वाया

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 10, 2022  |  10:26 PM

880 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव का बालू माफियाओं पर एक बार फिर चला चाबुक, बालू लदी नाव को तुड़वाया

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय क्षेत्र के छोटी गण्डक नदी से बालू माफियाओं द्बारा अवैध बालू खनन की सूचना पर उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने राजस्व टीम को लेकर मौके पर पहुंचकर छापामारी की और बालू लदी नाव को जेसीबी से खिंचवा कर तोड़वा दिया साथ ही डम्प की बालू व नाव पर लदी बालू को जेसीबी से नदी में फेकवा दी जबकि मौके देख बालू माफिया फरार हो गये।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

बुधवार को बालू माफियाओं के खिलाफ सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टेडियावा व कारी मदरवा घाट पर माफियाओं ने अवैध बालू निकासी की जा रही थी। जिसकी सूचना एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव को मिली, जिस पर एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ टेडियावा व मदरवा घाट पर पहुंच कर अवैध बालू निकाल रही नाव को पकड़ा और जेसीबी से खिंचवा कर नाव को तोड़वा दिया। तहसील प्रशासन कि इस कार्यवाही से बालू माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। एवं एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन बालू माफियाओं के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगा। 

इस दौरान राजस्व विष्णु देव पाण्डेय, आशुतोष कुमार, सुरेन्द्र कुमार,सुरेन्द्र प्रजापति, राहुल दीक्षित, मारकण्डेय गुप्ता, सतीश कुशवाहा मौके पर मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking