News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: समय पर नहीं पहुंच रहे शिक्षक 9 बजे तक लटके रहे ताले

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 24, 2022  |  7:07 PM

810 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: समय पर नहीं पहुंच रहे शिक्षक 9 बजे तक लटके रहे ताले WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक परीक्षा के समय भी मनमर्जी से स्कूल पहुंच रहे हैं।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

गुरुवार को कप्तानगंज से तीन किमी दूर स्कूल का जायजा लिया तो 9 बजे तक स्कूल में ताले लटका मिला,और बच्चे स्कूल के बाहर शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। कप्तानगंज सिकटा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय खभराभार का जायजा लिया तो यहां पर 9 बजे तक एक भी शिक्षक मौजूद नहीं आये थे वार्षिक परीक्षा चल रही है।स्कूल के बाहर 20 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए थे जो इधर उधर खेल रहे थे तो कुछ चारदीवारी के गेट पर चढ कर स्कुल में अन्दर बाहर कुद फान रहे थ।

कक्षा चार का छात्र अंकुश ,कक्षा दो की अन्नू चार की शीतल व प्रीति व स्कुल की रसोइया व दायी कौशल्या देबी ने बताया कि वार्षिक परीक्षा चल रहा है हेडमास्टर साहब गोरखपुर से रोजाना आते है अन्य शिक्षक भी सुबह 9 बजे के बाद पहुंचते हैं।

हम लोग रोज 9 बजे तक स्कूल आ जाती हैं लेकिन शिक्षक न आनेे के कारण बच्चे इधर उधर खेलने लगते हैं कुछ चार दिवारी से अन्दर बाहर आते जाते रहते है।स्कूल में पदस्थ सात अध्यापक है कभी भी समय पर नहीं आते।अभिभावकों ने बताया कि यहां पर तो शिक्षकों का रोजाना का यही हाल है। कभी भी समय पर नहीं आते हैं।स्कूल खुलने का समय सुबह 9 बजे है लेकिन लेकिन वह कभी एक घंटे तो कभी डेढ़ घंटे देरी से आते हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज आशीष मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि

सभी स्कूल प्रभारियों को सुबह 8,45 बजे तक स्कूल पहुंचने के निर्देश हैं। खभराभार प्राइमरी स्कूल में यदि शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं तो अभी दिखवाता हूं। यदि शिक्षक लेट आ रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking