News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: 81 लाख रूपये से होगा विकास खण्ड का काया कल्प

Farendra Pandey

Reported By:

May 12, 2022  |  6:11 PM

603 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: 81 लाख रूपये से होगा विकास खण्ड का काया कल्प

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय का काया कल्प 81लाख रूपये से दस परियोजनाओं से होगा जिसमे आठ परियोजनाएं कार्यालय से सबंधित है तथा दो चहारदीवारी व मुख्य द्वारा से संबंधित है। जिसका भूमि पूजन ब्लाक प्रमुख व संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा सम्पन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

मालूम हो कि कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय का भवन कई दशक पुरानl होने के कारण भवन जहाँ जर्जर हो गयी है और कई क्रम में निर्मित होने के कारण सतह भी निचे ऊपर हो गया था। जिसको लेकर ब्लाक प्रमुख विशाल के अथक प्रयास से कुल दस परियोजनाओं मे धन अवमुक्त है जिसमें आठ परियोजनाएं कार्यालय भवन संबंधित तथा दो परियोजनाएं चाहर दिवारी उच्चीकरण व नवीन मुख्य द्वारा निमार्ण से है। जिसकी लागत 63लाख 3000 हजार कार्यालय मद व 18लाख चार दीवारी व मुख्य द्वार के मद में व्यय होगा। जिसकी भूमि पूजन ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह ने गत दिनों करते हुए कहा कि ब्लाक मुख्यालय का कायाकल्प या जिर्णोद्धार ब्लाक अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जन प्रतिनिधियों के सुविधाओं को देखते हुए अति आवश्यक था। जिसमें ब्लाक मुख्यालय सहित संबंधित सम्स्त गांवो का विकास करके एक अलग पहचान बनाना चाहता हूँ। जिसके लिए मैं प्रयासरत हूँ।

इस दौरान बीडीओ प्रवीण शुक्ला,आर ई एस.जे.ई.संतोष कुमार सिंह एडीओ पंचायत सुबाष पटेल एपीओ अमित भार्गव योगेंद्र प्रताप सिघानिया, दिनेश सिंह,विजय सिंह,मनीष मिश्रा सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking