News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: प्राथमिक शिक्षा में सुधार को लेकर प्रदेश की सरकार ने ऐतिहासिक पहल किए हैं – अतुल सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 23, 2021  |  9:00 PM

780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: प्राथमिक शिक्षा में सुधार को लेकर प्रदेश की सरकार ने ऐतिहासिक पहल किए हैं – अतुल सिंह

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है प्रतिदिन विभिन्न योजनाओं को चलाकर शिक्षा में सुधार ला रही है आज हर प्राथमिक से लेकर स्नातक तक का छात्र अपनी तकनीकी शिक्षा अपने क्षेत्र में ही पा रहा है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी गंभीर हैं।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

उक्त बातें उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कप्तानगंज बीआरसी परिसर में आयोजित एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधानों की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहीं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक और जूनियर शिक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने प्रबंध समिति का गठन किया है जिसके अध्यक्ष व सचिव ग्राम सभा में होते हैं जिनका दायित्व विद्यालय के सकुशल संचालन और छात्रों के शिक्षा पर जोर होता है। कहीं से कमी न हो वह इनकी निगरानी के लिए हर समय उपलब्ध होते हैं। प्राथमिक शिक्षा में सुधार को लेकर प्रदेश की सरकार ने ऐतिहासिक पहल किए हैं जो दिन-प्रतिदिन प्रगति दिखाई दे रहा है ।

आज डीवीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100 सौ रूपया स्वेटर जूता मोजा आदि का पैसा सरकार भेज रही है जिससे वह स्वयं अपने बच्चों के लिए उक्त सामानों की खरीदारी कर सकें। खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। सरकार प्रतिदिन विभिन्न योजनाएं चला रही है जिससे हर छात्र को लाभ मिल रहा है। शिक्षा को और मजबूती के लिए आज यह गोष्ठी आयोजित की गई है। गोष्टी की अध्यक्षता धर्मप्रकाश पाठक व संचालन हरेकृष्ण पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर एक नाटक प्रस्तुत किया जो ऐतिहासिक रहा।

इस दौरान बलराम चौहान विनोद ओझा, एम.डी.सिंह, शीला मिश्रा, रामाश्रय दूबे, पंकज सिंह,रजनीश प्रकाश सिंह संजीव कुमार गोंड महेंद्र प्रसाद धनंजय सिंह विनोद बैजनाथ गुप्ता विनोद सिंह राम आसरे दुबे सूचित उदयभान सिंह विजय कनौजिया ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल, राम प्रसिद्ध, मनीष मिश्रा, पंजम सिंह, संगम सिंह, सहित विद्यालय के छात्र व छात्राएं सहित शिक्षक गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking