कप्तानगंज/कुशीनगर। सीएमओ कुशीनगर द्वारा टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर15 से18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने के क्रम में जनता इंटर कॉलेज होलिया परतावल में लगभग 117 छात्र/छात्राओं का टीकाकरण हुआ। शनिवार के दिन विद्यार्थियों में टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह दिखा।विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण सिंह ने बिना मास्क पहने आये हुए विद्यार्थियों को मास्क वितरित करते हुए स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस टीकाकरण से बच्चों को कोरोना बीमारी से बचाव संभव हो सकेगा।
इस टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर छोहारी देवी संदीप कुमार मौजूद रहे।बच्चों को वैक्सीन लगवाने के सहयोग में अमरजीत सिंह नागेंद्र यादव श्री लालचंद यादव राजेन्द्र सिंह सुरेश प्रसाद संतोष यादव शैलेन्द्र सिंह रामसजीवन सुरेन्द आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…