News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: गाजे बाजे व घोड़ा के साथ निकाला गया कुलकुला धाम में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 4, 2022  |  9:35 PM

1,323 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: गाजे बाजे व घोड़ा के साथ निकाला गया कुलकुला धाम में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के कुलकुला धाम में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा गाजे बाजे व घोड़ा के साथ निकाला गया। कलश यात्रा में हजारों कुआरी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के जयघोष से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

शुक्रवार को कुलकुला स्थान से सैकड़ों कुआरी कन्याएं सिर पर कलश लिए पीला वस्त्र धारण कर गाजे बाजे व घोडा के साथ ग्रामसभा धौरा,भडसर खास जमुनी बरवा,सोमली,सुधियानी, नरायन भड़सर कारीतीन, इन्दरपुर समेत दर्जनों गांव भ्रमण के बाद कप्तानगंज छोटी गण्डक राम जानकी घाट पर पहुंच कर कलश में वैदिक मंत्रोचर के बीच जल भर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुच कर कलश को स्थापित किया।

कलश यात्रा जिस गली मोहल्ले से जा रहा था भगवान विष्णु के जयकारे से पुरा वातावरण भक्तिमय हो जा रहा था। इस वावत यज्ञ के व्यवस्थापक व पुजारी महंथ श्री रामदास महराज त्यागी ने बताया यज्ञ में नौ दिन तक अयोध्या से पधारे रामलीला कलाकारों द्वारा कला का सजीव मंचन किया जायेगा,तथा विद्वान पंडितों द्वारा भक्ति कथा का रसपान भी कराया जायेगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान शिव वर्धन सिंह, जनार्दन कुमार,टुनटुन दूबे,भरत गुप्ता मारकण्डेय सिंह, गौरव सिंह,कन्हैया प्रसाद, चन्द्रहास दुबे,राहुल यादव, उमाशंकर मिश्र शालू मिश्र रमेश कुमार सहित एस आइ रोशन कुमार,देवेन्द्र यादव,देवेंद्र चौबे,दसरथ कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking