News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: निजी अस्पताल सील, भर्ती मरीजों को भेजा सीएचसी

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 21, 2023  |  6:06 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: निजी अस्पताल सील, भर्ती मरीजों को भेजा सीएचसी

कप्तानगंज/कुशीनगर। उप जिलाधिकारी कप्तानगंज के अध्यक्षता में गठित टीम प्रभारी चिकित्साधिकारी मय फोर्स नगर में स्थित एक निजी हास्पिटल का अचौक निरीक्षण किये। जिसमें मौके पर हास्पिटल के प्रबंधक सहित डाक्टर मौके से फरार हो गए थे दो महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। निरीक्षक के दौरान कुल पांच 5 मरीज मौके से भर्ती थे। जिसमें अधिकांश सिजिरीयन (प्रसव) की रहीं। मरीजों के स्वेच्क्षा से चार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज व एक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हास्पिटल के अनियमितता व लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों ने सील कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

गुरुवार को नगर के डीसीएस चौक मां शारदा हास्पिटल कांशीराम आवास पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, प्रभारी निरीक्षक डा.रितेश कुमार सिंह,व एस एच ओ विनय कुमार सिंह मय फोर्स अपराह्न पहुंच कर निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान हास्पिटल संचालक सहित प्रमुख चिकित्सा फरार हो गए थे। मौके पर कुल 5 पांच मरीज 1-श्रीमती आजुम आरा खातुन पत्नी नब्बी हसन,पचार कप्तानगंज,2-श्रीमती चांदनी मौर्य पत्नी राजेन्द्र कुसम्हा लक्ष्मीगंज रामकोला,3-सबीता यादव, पत्नी महेन्द्र यादव पपउर रामकोला, 4-सुधा साहनी पत्नी हरेंद्र साहनी खभराभार कप्तानगंज,5- चांदनी पत्नी जनार्दन यादव पिपरा खुर्द कुशीनगर भर्ती थी, जिसमें अधिकांश मरीज सिजेरियन( प्रसव) की रहीं। जिन्हें उनकी स्वेच्क्षा से 4 मरीजों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज व 01 मरीज को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

निरीक्षण के क्रम में हास्पिटल के पर्चे पर कुछ प्रमुख डाक्टरों के नाम अंकित पाये गये तथा आपरेशन थियेटर कक्ष की स्थित बड़ी ही दयनीय थी, निरीक्षण के समय मौके पर दो महिला कर्मचारी सपना गुप्ता व रेखा यादव उपस्थित मिली। जिसके समक्ष हास्पिटल को सील कर अग्रीम कार्यवाही शुरू कर दिये है। इस दौरान बरिष्ट लिपिक राजेश कुमार,स्टांप नर्स सुनैना राय,सिखा गुप्ता उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking