News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: समाजवादी पार्टी ने चौपाल में सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाया।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 18, 2021  |  5:59 PM

800 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: समाजवादी पार्टी ने चौपाल में सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाया। WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद व सपा राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी के नेतृत्व में रामकोला विधानसभा के आधा दर्जन गांव में चौपाल आयोजित कर सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को गिनाया। विद्यार्थी ने कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

विधानसभा रामकोला के गांव नारायण भड़सर व रामपुर चौबे में चौपाल में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने सपा राष्ट्रोय महासचिव को माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पूर्व सांसद विद्यार्थी ने सपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल और पेट्रोल की कीमत शतक पार कर चुका हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, मोदी सरकार रेल हवाई अड्डे बंदरगाह सहित दर्जनों उपक्रमों को बेच रही है। किसानों पर जबरन किसान कानून थोंपा जा रहा है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश और प्रदेश की सरकार गूंगी व बहरी बनी हुई है। 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। राजभर समाज के लोगों से अपील है कि सपा सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आए दिन लूट हत्या ब्यबिचार की घटनाएं घटित हो रही हैं, कप्तानगंज चीनी पर किसानों का 41 करोड़ गन्ना मूल्य बाकी है। किसान के पीछे बैंक की आर सी घूम रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने अपने संबोधन में कहा उत्तर प्रदेश की जुल्मी योगी सरकार का 2022 में पतन निश्चित है।उसके बाद देश में लोकतान्त्रिक सरकार का गठन होगा।लगातार हुई बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो रही है।

इस दौरान के के. यादव गंगोत्री श्याम देव राजभर धर्मेन्द्र राजभर सहित सपा कार्यकर्ता मंजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking