News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: समाजवादियों ने डा. राम मनोहर लोहिया की मनाई जयंती

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 23, 2023  |  6:54 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: समाजवादियों ने डा. राम मनोहर लोहिया की मनाई जयंती

Advertisement


कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे के डी.सी.एफ चौक पर स्वर्गीय डा.राम मनोहर लोहिया जी की जयंती गुरूवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक डा.पूर्णवासी देहाती के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम यादव विधान सभा अध्यक्ष ने किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.देहाती ने कहा कि माननीय लोहिया जी समता मूलक समाज की स्थापना करना,गरीबी हटाओ तथा सभी कमजोर वर्गों को दवा व शिक्षा मुफ्त देने के साथ-साथ रोटी कपड़ा सबको सस्ते दर पर मुहैया कराने के पक्षधर थे। आज की भाजपा सरकार इन जनहित मुद्दों से भटक गई है किसानों की आय को दोगुना करना, बेरोजगारों को नौकरी आदि सुविधाएं देने के बजाय शिक्षा में भेद भाव छुआ छुत को पुनः स्थापित करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा लादने समाज को जाति व धर्म को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है। लेकिन जनता जाग चुकी है आने वाला समय हम समाजवादियों का होगा। तभी सभी बर्गो का उत्थान होगा‌।

इस दौरान रमेश जयसवाल उषा अग्रहरी,पिंटू यादव,काशी नरेश सिंह, मनोज जायसवाल,के यादव, परवेज आलम,खलील अंसारी,विजय यादव,रोजादीन, गोविंद अग्रवाल,शैलेश यादव,राजन अली,रमेश यादव,सज्जदआक अली,विपिन यादव आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सुग्रीव प्रसाद संत ने किया।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking