कप्तानगंज/कुशीनगर। चीनी मिल किसानों के हित के लिए कटिबद्ध है जिसको ध्यान में रखते हुए गन्ना किसानों का तीन करोड़ रुपए का भुगतान मिल चलने के एक सप्ताह के अंदर ही भेज दिया गया है बचे हुए भुगतान को तीव्र गति से भेजा जा रहा है। उक्त बातें कप्तानगंज चीनी मिल के अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कप्तानगंज चीनी मिल आर्थिक तंगी से जूझ रही है फिर भी किसानों के हित को देखते नए सत्र के पेराई शुरू होते ही एक सप्ताह के अंदर तीन करोड रुपया किसानों के खाते में भेज दिया गया है बकाया धनराशि तीव्र गति से उनके खाते में भेज दिया जायेगा। किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान यथाशीघ्र कर दिया जाएगा।
किसान सप्लाई टिकट मिलते ही अपना गन्ना साफ-सुथरा करके चीनी मिल में लाएं, उनके सहयोग से ही मिल को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। सप्लाई टिकट को लेकर अगर किसी किसान को कोई दिक्कत हो रही हो तो केन यूनियन और चीनी मिल के गन्ना विभाग से संपर्क कर अपने मामले का निस्तारण करा लें।
इस दौरान डीजीएम विनोद श्रीवास्तव,उप महाप्रबंधक गन्ना के.ऐ.फारूकी आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…