News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: छत की कुंडी में फसरी लगा कर बालिका का शव

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 18, 2023  |  7:46 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: छत की कुंडी में फसरी लगा कर बालिका का शव

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के किसान चौक नहर की पटरी पर एक मकान में 18 वर्षीय बालिका ने छत की कुंडी में फसरी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांति दीपिका सिंह पुत्री उदय भान सिंह उम्र 18 वर्ष अपने माता पिता के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई।

परिवार के सभी सदस्य जब सो गए तो बालिका ने छत की कुंडी से फसरी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मां-बाप जगे तो बालिका के कमरे का फाटक बंद था जिसको जगाया तो वह अंदर से नहीं बोली। काफी देर बाद आवाज न आने पर मां बाप ने खिड़की का दरवाजा खोल देखा तो छत की कुंडी से बालिका का शव लट रहा था। परिजनों ने इसकी सुचना पुलिस को दी, मौके पर पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़कर बालिका के शव को कुंडी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का कहना था कि मृतका काफी दिन से दिमागी रूप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था।

इस घटना से आहत में आई मां पुष्पा देवी व पिता उदयभान सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था बड़ा भाइ ओंकार सिंह दहाड़ मार कर रो रहे थे वही छोटा भाई विकास अचेत हो जा रहा था।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking