News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ सम्पन्न!

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 1, 2022  |  6:12 PM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ सम्पन्न!

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे में स्थित मां दुबौली मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन, विसर्जन तथा विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ,जिसमें क्षेत्र के तमाम साधु सन्यासियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में बने हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं आज हवन आदि के पश्चात यज्ञ समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई और नगर का भ्रमण करते जय माता दी के जयकारा लगाते व नाचते- गाते श्रद्धालुओं ने नगर स्थित छोटी गंडक में कलश को विसर्जित किया। कलश विसर्जन के बाद यज्ञ समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

बताते चलें कि नगर के मां दुबौली मंदिर में श्री शतचण्डी महायज्ञ विगत नौ दिनों से चल रहा था,इस दौरान समस्त नगर वासी मां जगदम्बा के भक्ति रस में डूबे रहे, वही वैदिक मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से समस्त नगर गुंजायमान रहा। यज्ञ में अयोध्या से आये यज्ञाचार्यों द्वारा विधिविधान से नौ दिन यज्ञ का अनुष्ठान कराया गया, वही अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा प्रभु श्री राम के चरित्र का जीवंत अभिनय का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने रामकथा का रसपान भी किया। मंदिर परिसर में कतार से खिलौनों,मिठाइयों, झूला, समोसे की दुकानें नौ दिन तक मेले के रुप में सजी हुई थी।नगर के मध्य आस्था का प्रमुख केंद्र माने- जाने वाले मां दुबौली मंदिर में समिति द्वारा आयोजित भंडारे में दुर दराज से आये साधु-सन्यासियो के साथ- साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।

यज्ञ को सम्पन्न कराने में मंदिर के पुजारिन लक्ष्मी देवी शैलेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य जितेन्द्र त्रिपाठी,उदय मद्धेशिया,विजय कुशवाहा, विपिन मद्धेशिया, दीपक अग्रहरि ,बैजनाथ मोदनवाल ,शशि अग्रहरि,सत्यम मिश्रा,सूरज,अतुल सहित यज्ञ समिति के सदस्यों की भुमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking