News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: धूमधाम से मनाया गया जन विश्वास पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 27, 2023  |  7:06 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: धूमधाम से मनाया गया जन विश्वास पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के वोदरवार में स्थित कन्या ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज के परिसर में जन विश्वास पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

जिसमें सैकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित आम जनता मौजूद रही। समारोह में आये हुए कार्यकर्ता व जन समूह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हड्डी है इनके सहयोग से पार्टी को फर्श से लेकर अर्श पर पहुंचा जा सकता है। सरकार बनने पर किसानों मजदूरों छोटे व्यापारियों का उत्थान, बेरोजगारी, उच्च शिक्षा प्राप्त नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार देना का कार्य पार्टी का उद्देश्य है‌। कार्यकताओं के सहयोग से हमारी पार्टी निरन्तर आगे की तरफ अग्रसर है। पार्टी के गठन के मात्र तीन साल में ही पार्टी का देश के कई प्रदेशों में अपना विस्तार तथा प्रदेश इकाई का गठन की है, इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र त्रिपाठी ने प्रदेश में बच्चों महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध तथा भ्रष्टाचार की कड़े शब्दों में निंदा की। श्री त्रिपाठी ने कप्तानगंज चीनी मिल के बन्द होने से किसानों का करोड़ों रुपया भुगतान नहीं किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी नाकामी बताया। आगे कहा कि चीनी मिल कप्तानगंज से गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलायें जाने के लिए एक व्यापक आन्दोलन करने की बात कही। समारोह को विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव शम्भू गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान अमरनाथ त्रिपाठी ए.के.पांडेय रविंद्र सिंह सर्वदेव मिश्र, मोहन,अम्बिका राजदेव,विशंभर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व जनता समारोह में मौजूद रहे है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking