News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: दो खेमे में बटे खण्ड विकास कप्तानगंज के ग्राम प्रधान, पढ़े क्या मामला

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 5, 2023  |  6:31 PM

1,842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: दो खेमे में बटे खण्ड विकास कप्तानगंज के ग्राम प्रधान, पढ़े क्या मामला
कप्तानगंज/कुशीनगर। खण्ड विकास कप्तानगंज के ग्राम प्रधान दो खेमे में बटे,जहां एक खेमे के ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कप्तानगंज के खिलाफ भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक शिकायती पत्र के माध्यम से जांच करा रहे हैं, वहीं दुसरे खेमे के प्रधानों ने बीडीओ के बचाव में उतरे,तथा इन पर लगे आरोप को झुठा व बेबुनियाद बताते हुए इनकी छवि को धूमिल करने की साजिश बताया।
बुधवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के ब्लाक सभागार में   ग्राम प्रधानों की एक खेमे ने बैठक कर बीडीओ कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला पर पूर्व में दुसरे खेमे के द्वारा लगे आरोपों को निराधार बताते हुए विकास खण्ड अधिकारी के छवि को धूमिल करने की षणयन्त्र एवं साजिश बताएं, तथा जिलाधिकारी कुशीनगर से जांच न कराने की अपील की। 
बताते चलें कि विगत कुछ दिन पहले बीडीओ कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला के विरूद्ध भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर कसया विधायक पी एन पाठक को ग्राम प्रधानों ने एक शिकायती पत्र दिये। जिस पर पी एन पाठक ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। जिसको संज्ञान में लेते हुए उक्त बीडीओ कप्तानगंज के विरूद्ध ग्राम विकास के विशेष सचिव उ0प्र.द्वारा तीन सदस्यीय टीम शासन स्तर से नामित करते हुए जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके विरोध में बीडीओ के समर्थन में उतरे दुसरे खेमें के प्रधनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जांच न कराने की मांग की।
इस दौरान ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि सुबाष यादव,जय सिंह,राम निवास,मुरारी सिंह,राम कृपाल सुनील कुमार गुप्ता,प्रमोद पाण्डेय,आशा सिंह राम नगीना गुप्ता,राजू पासवान,अरूण जयसवाल, श्याम देव राजभर,बाल किशुन, रामेश सिंह, योगेन्द्र सिंह,राम प्रताप, मनीष मिश्रा, अरविंद चौबे, विजेन्द्र उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, रमाकांत,विनोद कुमार,राजेश यादव, सुरेश प्रसाद, सतेन्द्र सिंह सहित ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking