News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: ग्रामीणों ने लगाया लेखपाल पर भेदभाव का आरोप

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 25, 2023  |  6:23 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ग्रामीणों ने लगाया लेखपाल पर भेदभाव का आरोप

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा पिपरा माफी में जल निगम द्वारा पानी की टंकी के निर्माण को लेकर प्रस्तावित भूमि पर हल्का लेखपाल के भेदभाव पूर्ण रवैया को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने टंकी के निर्माण कार्य को रोकते हुए निराकरण होने तक कार्य न कराने की मांग की। जिस पर नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से लिखित प्रार्थना पत्र लेकर कार्यवाही के लिए आश्वासन दिये‌।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

मंगलवार को कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम सभा पिपरा माफी में पानी की टंकी निर्माण के लिए लेखपाल द्वारा चिन्हित जमीन पर जेसीबी के साथ नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा मय फोर्स पहुंच खुदाई का कार्य शुरू करा दिया। जिस पर इस जमीन से प्रभावित ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कार्य को बन्द करने की मांग को लेकर अडिग रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा पिपरा माफी में आराजी नंबर 412 रकवा 0.6320 एयर बंजर भूमि है जिस पर लगभग दर्जनों से ऊपर लोग अपना झोपड़ी व पक्का मकान आदि बनवा कर काबिज है‌। जिसमें उपरोक्त आराजी नम्बर 412 पर हल्का लेखपाल द्वारा पानी टंकी निमार्ण हेतु प्रस्तावित किया है। परन्तु हल्का लेखपाल की मिली भगत के कारण अपने कुछ चहेतों को छोड़कर कुछ ही पांच- छः परिवार को ही कोप भाजन का शिकार होना पड़ा, उक्त भूमि से बेदखल करते हुए पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया‌। जिसमें उपरोक्त भूमि पर हल्का लेखपाल की मिली भगत से कुछ माह पहले भी नव निर्माण कार्य हुआ है। जिस पर ग्रामीणों ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पानी की टंकी निर्माण हेतु भूमि को निष्पक्ष रूप से प्रस्तावित की जाने की अपील की। जिस पर तहसीलदार ने दो दिन तक निर्माण कार्य रोकते हुए ऊचित कार्यवाही का आश्वासन दिये।

इस दौरान ग्रामीण घनश्याम मिश्रा चन्द्रशेखर मिश्रा शंभू सिंह महेंद्र पांडेय दहचन सिंह रवि प्रताप बंका चौहान जितेंद्र सिंह रामदास सिंह मोहन मिश्रा राधेश्याम मिश्रा मुन्ना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking