News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: योगी सरकार गन्ना किसानों को दिया धोखा- रामचन्द्र सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 26, 2021  |  7:24 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: योगी सरकार गन्ना किसानों को दिया धोखा- रामचन्द्र सिंह

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नही होता तो योगी सरकार गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी भी नही करती।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

भाजपा की सरकार विगत चार वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ने का मूल्य एक भी रूपये नही बढ़ा लेकिन आज प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ने का मूल्य पेरार्ई सत्र 2021-22के लिये मात्र 25/- रूपये बढ़ाकर “ऊंट के मुँह में जीरा”वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। वर्ष में 365 दिन होते है यदि 365 में साढ़े चार से गुणा कर दिया जाय तो 1642 दिन होते है।और इन 1642 दिन में 25 का भाग दिया जाय तो किसानों के खाते में लगभग 66 पैसे प्रतिदिन के हिसाब से गन्ने का मूल्य सरकार ने बढ़ाया है जिसका मैं खुलकर विरोध करता हूँ। मेरा संगठन योगी सरकार को बताना चाहता हूँ की इन साढ़े चार वर्षों में मंहगाई ने किसानों गरीबों व मजदूरों के घरों में आर्थिक तंगी का माहौल बन गया है। किसानों के साथ झूठी हितैषी दिखाने वाली भाजपा सरकार ने विगत चार वर्षों में किसानों के गन्ने का मूल्य सिर्फ 25 रूपये बढ़ाकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश में विधानसभा का चुनाव 2022 में नही होता तो हम एक पैसे भी गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाते। उक्त बातें वेटरनस एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा व भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया। श्री सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा ने किसानों से अपील की है की आने वाले विधानसभा चुनाव वोट वहीं करना है। 2022 की सरकार उसी की होगी जो किसानों की बात करेगा।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking